बरेली, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के
बरेली से एक प्रेरणादायक और गर्व का पल सामने आया है, जहां एक साधारण परिवार का युवा अब अंतरिक्ष की दुनिया में
देश का नाम रोशन कर रहा है। 26 वर्षीय रक्षित
भट्ट ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना विकसित
किया गया अत्याधुनिक इमेजिंग सैटेलाइट 3 मई को SpaceX के रॉकेट से कैलिफोर्निया के वेंडनबर्ग लॉन्च पैड से
सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
यह सैटेलाइट
बादलों और रात में भी स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है, जो इसे बेहद खास बनाता है। IIT Madras से पढ़ाई के बाद रक्षित ने बेंगलुरु में अपना
स्टार्टअप GalaxEye Space शुरू किया,
जिसके तहत “Mission Drishti” को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता की
सराहना पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अजय टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधियों
और लोगों ने की है।