• अनुवाद करें: |
इतिहास

हिन्दू है भारत का जीवन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हिन्दू है भारत का जीवन

भारत का इतिहास, माने हिंदू समाज का इतिहास; हिंदुओं का स्थान, माने हिंदुस्थान का इतिहास है। अर्थात् भारत का जीवन हिंदू का जीवन है । भारतीय राष्ट्र हिंदू-राष्ट्र के नाते जीवन व्यतीत करने की बात हमने स्पष्ट रूप से, निर्भयतापूर्वक, बिना किसी हिचकिचाहट के, दूसरों की टीका का भय पाले बिना पूर्ण विश्वास के साथ रखी तथा इस सत्य की संसार से भी मान्यता प्राप्त करा लेने के लिए हमने आग्रहपूर्वक इसका प्रतिपादन किया और उसे सिद्ध करने तथा प्रकट करने के लिए ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निर्माण हुआ। अपने कार्य के संस्थापक (परमपूज्य डॉ. हेडगेवार) ने प्राचीन काल से चले आनेवाले राष्ट्रजीवन का साक्षात्कार किया था। इसलिए उन्होंने इस हिंदू-राष्ट्र को जगाने का प्रमुख कार्य अपने सम्मुख रखा।

- श्री गुरूजी समय, खंड-2, प्रथम संस्करण, सुरुचि प्रकाशन, पृष्ट 60