• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

प्रयागराज त्रिवेणी संगम का पवित्र गंगाजल अब देश और दुनिया में पहुंचेगा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेचेंगी संगम का गंगाजल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

प्रयागराज के संगम का पवित्र गंगाजल अब देश और दुनिया में आसानी से भेजा जा सकेगा। इसके लिए प्रयागराज की महिलाओं ने शुरुआत की। बंद बोतल में संगम का पवित्र जल लोगों तक आसानी से पहुंच सके इस उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की ओर से यह पहल की जा रही है।

स्वयं सहायता समूह की करीब 2 दर्जन महिलाएं इस कार्य में लगी हैं। प्रयागराज होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, इसके लिए इसे सभी रेलवे स्टेशनों पर बस स्टैंड व अन्य प्रमुख स्थानों पर रखा जाएगा। प्रयागराज के संगम पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का यहां मिलन होता है।

यही कारण है कि यहां के जल की महत्ता बढ़ जाती है। माघ मेला और कुंभ में यहां स्नान करने के लिए जो भी श्रद्धालु आते हैं वह अपने साथ संगम का जल अवश्य ले जाते हैं। बताते हैं कि इस जल को लोग पूजा स्थल पर रखते हैं। यहां के जल को लेकर विदेशों तक जाते हैं। महिलाओं की इस पहल से देश और दुनिया में घर बैठे कोई भी इसे मंगा सकता है।