देहरादून,उत्तराखण्ड
यमकेश्वर में स्थित जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर अहम बातें कही गईं। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे और विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब विद्यालय को एक भव्य भवन मिल गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर छात्रों के लिए फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी जाएंगी।



