नई दिल्ली
राष्ट्र 15 अगस्त, 2026 को अपना 80वां
स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के
ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। रक्षा सचिव
राजेश कुमार सिंह ने 10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली
में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष 'वंदे
मातरम' के 150 साल पूरे हो रहे हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान लाखों लोगों को
प्रेरित करने वाले इस राष्ट्रीय गीत को, इसकी यादगार
विरासत के सम्मान में पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा। स्वतंत्रता
संग्राम के दौरान लाखों भारतीयों को प्रेरित करने वाले इस राष्ट्रीय गीत की
गौरवशाली विरासत के सम्मान में पहली बार इसे लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के लाल किले के प्रांगण में पहुंचने के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। इसके बाद वे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को पारंपरिक रूप से संबोधित करेंगे। रक्षा सचिव ने कहा कि इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘युवा शक्ति’ को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
युवा शक्ति: विकसित भारत@2047 की यात्रा का
नेतृत्व
वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स ओलंपियाड-2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों की उपलब्धियां विज्ञान के क्षेत्र में युवा शक्ति की सफलता का उदाहरण हैं। इन छात्रों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है और उन्हें लाल किले की प्राचीर पर बैठाया जाएगा।



