• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

देश में रहकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा-CM योगी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। और इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों पर अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अवसर बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में हर चुनौती का सामना करने की क्षमता है। जरूरत केवल उन्हें सही दिशा और अवसर देने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तिरंगा फहराने से जुड़े नियम काफी सख्त थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ध्वज संहिता में बदलाव किए गए। इसके बाद देश के नागरिक अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहरा सकते हैं। उन्होंने तिरंगे को देश की संस्कृति, विकास और गौरव का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रतीकों का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की व्यवस्था की गई है और ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ेhttps://prernasamvad.in/story/Har-Ghar-Tiranga-abhiyan-start-from-today-

अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।