आज भारतीय विश्व
के विभिन्न देशों में रहकर काम कर रहे हैं..एक समय ऐसा था जब कई युवा पढ़ लिखकर
विदेशों में नौकरी करने के बारे में सोचते थे..लेकिन आज के इस वीडियो में हम बात
कर रहे हैं एक ऐसे युवा की, जिसने विदेश की एक बहुत बड़ी कंपनी की हाई पैकेज वाली
नौकरी को छोड़कर देश में रहकर ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया...
यह युवा मेरठ में
रहने वाले हर्षित अरोड़ा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की टॉप यूनिवर्सिटी से Marketing &
Strategy की पढ़ाई करने के बाद भारत लौटकर belihode.com नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से फिटेड बेडशीट्स का व्यवसाय शुरू किया
है...जिसमें उन्हें सफ्कता मिली और आगे बढ़ते हुए वह कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध
करा रहे हैं....



