मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र पर्व गौड़ ने “थर्सडे एआई” नामक उन्नत पर्सनल एआई सिस्टम विकसित किया है। यह सामान्य चैटबॉट से आगे बढ़कर वॉयस कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल, इमोशनल इंटेलिजेंस, रियल-टाइम विज़न और मल्टी-डिवाइस इंटीग्रेशन जैसी सुविधाओं से युक्त है।
थर्सडे एआई की विशेषता इसकी 3D मॉडल कंट्रोल तकनीक है, जिससे छात्र एवं शिक्षक हाथों के इशारों से मॉडल्स को नियंत्रित कर सकते हैं। यह विज्ञान, गणित, इतिहास एवं भूगोल जैसे विषयों को रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझाने में सहायक होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभात कुमार गुप्ता ने पर्व गौड़ की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय और मेरठ के लिए गौरव का विषय है। वहीं अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज श्रीमती रुद्राणी शर्मा ने इसे शिक्षा में तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
पर्व गौड़ भविष्य में थर्सडे एआई का निःशुल्क संस्करण सरकारी विद्यालयों के लिए विकसित करना चाहते हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हो सकें।
Subscribe our newsletter to get the best stories into your inbox!
🍪
We value your privacy
We use cookies to improve your browsing experience, understand website
traffic, and provide relevant content. You can accept all cookies,
reject optional cookies, or manage your preferences.