• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारतीय सेना की सहायता करेगा मेरठ के छात्र का रोबोट...

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मेरठ, उत्तर प्रदेश

भारत का युवा अपने कौशल से पहचान बनाता रहा है। आज हमारा देश बदल रहा है और इस बदलते वातावरण में देश के युवा भी अपने देश के लिए योगदान दे रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण आया है उत्तर प्रदेश के मेरठ से, जहाँ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्थान सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सिद्दार्थ ने एक हाई टेक रोबोट तैयार किया है।

सिद्दार्थ बताते हैं कि उन्होंने  ‘स्टार्टअप इंडिया’ से प्रेरित होकर कुछ नया करने का सोचा। अपने विचार को देश सेवा से जोड़ते हुए उन्होंने भारतीय सेना के लिए अपना योगदान देने के लिए एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जो युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभा सकता है।

यह रोबोट दुश्मन द्वारा भेजी गई किसी भी सामग्री को आसानी से नष्ट कर सकता है। रिमोट से ऑपरेट किया जा सकता है, जिससे हमारे सैनिक दूर से ही दुश्मनों की रणनीतियों को नाकाम कर सकते हैं। IIT रुड़की में आयोजित एक प्रतियोगिता में उनके रोबोट को तीसरा स्थान मिला था। 

सिद्दार्थ बताते हैं कि इस रोबोट को और अधिक मॉडिफाई करने का काम चल रहा है, ताकि भविष्य में इसका पेटेंट कराया जा सके और इसे वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में उपयोगी बनाया जा सके। सिद्धार्थ जैसे युवा ही समर्थ – सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माता हैं।