• अनुवाद करें: |
इतिहास

बन्दा सिंह बहादुर जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बन्दा सिंह बहादुर जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन

16 अक्टूबर 1670 - 9 जून 1716

बन्दा सिंह बहादुर जी का जन्म कश्मीर के राजौरी में हिन्दू राजपूत परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम लक्ष्मणदेव था। बचपन में ही वे बैरागी हो गए और माधोदास बैरागी के नाम से नासिक के पंचवटी में रहने लगे। योग की शिक्षा प्राप्त कर वह नान्देड जाकर गोदावरी तट पर आश्रम की स्थापना की। 1708 में सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिन्द सिंह ने उन्हें सिक्ख पंथ से जोड़ा और उनका नाम बन्दा सिंह बहादुर रख दिया।  1710 में उन्होंने सरहिंद को जीतकर सतलुज नदी के दक्षिण में सिक्ख राज्य की स्थापना की। 1715 में फर्रुखसियर की फौज ने उन्हें घेर लिया और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। 1716 में उन्हें दिल्ली लाया गया, जहां 16 जून को बंदा सिंह और उनके मुख्य सहयोगियों की हत्या कर दी गई।