• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मुरादाबाद में महिलाएं झूला-पालना बनाकर कमा रही हजारों रुपये, बनीं आत्मनिर्भर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

यूपी के मुरादाबाद में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं झूले और पालने बना कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। साथ ही,  अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहले स्थानीय महिलाओं को झूले और पालने बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समूह की अध्यक्ष रामा देवी ने बताया हमारे समूह में 200 महिलाएं हैं जिनके द्वारा झूले बनाये जाते हैं और तैयार झूलों को मुरादाबाद के अतिरक्त दिल्ली सहित कई शहरों में बेचा जाता हैं। सरकार की ओर से समूह को आर्थिक सहायता मिलती है। रामा देवी अबतक 50 से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग देकर यह कार्य सिखा चुकी हैं। यहां आने वाली अधिकांश महिलाएं ऐसी थी जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन अब ये महिलाएं समूह से जुड़कर पैसे कमाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन महिलाओं ने अपने परिश्रम और हुनर पर विश्वास किया और आज आत्मनिर्भर बनकर सफलता की कहानी लिख रही हैं।