• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बाबा बागेश्वर की यात्रा में मुस्लिम भक्तों का रैला

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मेरठ, उत्तर प्रदेश 

आस्था और एकता का संदेश लेकर बाबा बागेश्वर धाम की यात्रा लगातार चर्चा में हैं। इसी कड़ी में सहारनपुर से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए, बता दें दौराला क्षेत्र में दिल्ली से वृंदावन जाने वाली बाबा बागेश्वर धाम यात्रा में शामिल होने के लिए सहारनपुर से एक जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष और हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के शाहनवाज मलिक ने किया। करीब 8 से 10 गाड़ियों में 40 से 50 कार्यकर्ता सिवाया टोल प्लाजा पहुंचे। यहां सभी ने तिरंगे झंडे के साथ आवाज दो हम एक हैं, हिंदुस्तान जिंदाबाद और “भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। इसके बाद जत्था दिल्ली की ओर आगे बढ़ गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए बिना शुल्क लिए उन्हें सम्मानपूर्वक रवाना किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।