• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण...

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुक्रवार को निमंत्रण पत्र दिया गया. राष्ट्रपति को पत्र राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने दिया.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, राष्ट्रपति ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अयोध्या आने और दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी.