देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुँची। राष्ट्रपति ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। वहाँ पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करने पहुंचीं। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास तैयारी की गई। राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी पर फूलों से द्वार सजाए गए। यही नहीं, मंदिर तक पहुँचने के रास्ते को भी सजाया गया।
अयोध्या पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरयू घाट का भी दौरा किया। यहाँ वो सांध्य आरती में भी शामिल हुईं।



