• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

स्थानीय होटलों में बिकेंगे समूह की महिलाओं के उत्पाद

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अलीगढ़,यूपी

कमिश्नर संगीता सिंह की विशेष पहल पर स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को अब स्थानीय होटल में प्रयोग किया जाएगा। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा वहीं स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी महत्वपूर्ण है। एसएचजी की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का होटल में उपयोग होने से महिला समूह को स्थाई बाजार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

आज के समय में महिलाओं का आगे बढ़ना समाज उत्थान के लिए बहुत आवश्यक है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका परिवार और समाज दोनों ही मजबूत होते हैं। अगर महिलाओं को सही अवसर मिले, तो वो हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और क्षमता से अविश्वसनीय कार्य कर सकती हैं, और इसी दिशा में एक पहल स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही है।  जिसमें समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को स्थानीय होटल में प्रयोग किया जाएगा, जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में कमिश्नरी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न विभागों के होटल संचालकों ने हिस्सा लिया था । कमिश्नर संगीता सिंह ने इस बैठक में बताया की ऐसा होने से समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिल जाएगा, और समूह की महिलाओं की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

वही होटल संचालकों ने भी अलीगढ़ मंडल और अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह की इस पहल का स्वागत किया और कहा की होटल इंडस्ट्रीज के लिए यह सुखद होगा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ता सामान प्राप्त हो सकेगा।  इस पहल से हमारा भी लाभ होगा और समूह की महिलाओ का भी, यह कदम निश्चित रूप से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाने में सहायता करेगी, क्योंकि महिलाओ के सशक्त बनने में देश का विकास है।