• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सहारनपुर में संतों की वाणी से सराबोर हुआ रामोत्सव:9000 प्रतिभागियों ने सनातन चित्रकला प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या शोध संस्थान और वैष्णवी नृत्यालय द्वारा आयोजित  दो दिवसीय श्री रामोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कंजू एवं आस्था सेठ के साथ-साथ आद्रीति, मेधाश्री, इनाया, आराध्या ने भगवान श्रीकृष्ण की भाव विभोर प्रस्तुति दी। रामायण कॉन्क्लेव की भारत माता प्रस्तुति ने अमित छाप छोड़ी। विश्व प्रसिद्ध नृत्यमयी रामायण पर 80 किलोग्राम पुष्पों की वर्षा की गई। महा आरती की प्रस्तुति दर्शकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। देवी सुदीक्षाजी, अभय दास महाराज के आशीष वचन से वातावरण राममय हो गया।

वैष्णवी नृत्यालय के साधकों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रज्ञानस्थली स्कूल द्वारा शरीर सौष्ठव की बेहद शानदार प्रस्तुति हनुमान चालीसा पर प्रस्तुत की गई। लगभग 9000 प्रतिभागियों ने सनातन चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।