उत्तरकाशी
मोरी विकासखण्ड के दूरस्थ फिताड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हुए भीषण अग्निकांड ने 14 परिवारों की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। इस हादसे में परिवारों की वर्षों की जमा-पूंजी, पैतृक संपत्ति और जरूरी सामान पल भर में जलकर राख हो गया, जिससे गांव में आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आपदा की इस घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने मानवता की सेवा का परिचय देते हुए प्रभावित गांव तक पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्वयंसेवकों की टीम ने उत्तरांचल देवी आपदा पीड़ित सहायता समिति और दानवीर कर्ण सेवा आश्रम, नैटवाड़ के बैनर तले पीड़ित परिवारों को जरूरी सामग्री वितरित की।
राहत सामग्री में
शामिल:
-रसोई का सामान:
गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर,
थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी आदि
-खाद्य सामग्री:
आटा, चावल, तेल, चीनी, चाय पत्ती, नमक और मसाले
-बिस्तर: रजाई, गद्दे और कंबल
इस दौरान
स्वयंसेवकों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हर संभव सहयोग
का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह मदद नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती,
लेकिन मुश्किल समय में एक छोटा सा सहारा जरूर
है। राहत कार्य में
सह जिला कार्यवाह अजीत जी, जिला बौद्धिक
प्रमुख नत्थी जी, छात्रावास प्रमुख
भागीराम जी, समिति अध्यक्ष
चमन जी, कल्याण जी, अनिल जी, उपेन्द्र जी और संतोष जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



