• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे रिकॉर्ड 9 लाख श्रद्धालु, पिछले साल से 16 प्रतिशत अधिक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा नौ लाख की संख्या को पार कर गया है. चारधाम यात्रा शुरू हुए 44 दिन की अवधि बीत चुकी है और इस दौरान जिले के दोनों धामों में पिछले साल की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है.

इस अवधि में यहां गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड 901758 पहुंच गई जबकि इस अवधि में वर्ष 2022 में कुल 659061 और वर्ष 2023 में 778257 श्रद्धालु ही पहुंचे थे। यमुनोत्री धाम में अभी तक 442186 व गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु पहुंचे हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या वर्ष 2023 के सापेक्ष 20 प्रतिशत बढ़ी है।गंगोत्री में वर्ष 2023 की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। दोनों धामों की यात्रा पर आने वाले यात्री वाहनों का आंकड़ा भी 12.77 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल जहां दोनों धामो में 71053 वाहन पहुंचे थे। वहीं, इस बार यह 80128 पहुंच गया है।