• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मुस्लिम देश सूडान में मिले 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुस्लिम देश सूडान में 2 हजार 700 साल पुराने मंदिर के अवशेष मिले हैं। मंदिर के अवशेष ओल्ड डोंगोला के मध्यकालीन गढ़ में पाए गए हैं। यह साइट आधुनिक सूडान में नील नदी के एक जलप्रपात के करीब स्थित है। मंदिर के कुछ पत्थरों को आकृतियों और चित्रलिपि शिलालेखों से सजाया गया था। यह मंदिर तब का है, जब इस इलाके में कुश नाम का एक बहुत ही बड़ा राज्य अपने अस्तित्व में हुआ करता था। आइकनोग्राफी और स्क्रिप्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि वे पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व की शुरुआती संरचना का हिस्सा थे। इस इलाके में जब कुश नाम का एक बड़ा राज्य अस्तित्व में था, ये मंदिर उस समय का है। इस राज्य के अंतर्गत आज के समय के सूडान, मिस्र और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्से शामिल थे। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ में पोलिश सेंटर ऑफ मेडिटेरियन आर्कियोलॉजी के पुरातत्वविदों ने इस खोज को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा- ओल्ड डोंगोला से अभी तक 2700 साल पुरानी कोई भी चीज नहीं मिली है।

पुरातत्वविदों के अनुसार अमुन-रा कुश और मिस्र में पूजे जाने वाले देवता थे और कावा सूडान में एक पुरातात्विक स्थल है जिसमें एक मंदिर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नए मिले अवशेष उसी मंदिर के हैं या किसी दूसरे के। वहीं सूडान में बड़े स्तर पर काम करने वाली जूलिया बुडका के अनुसार यह एक बहुत महत्वपूर्ण खोज है जो कई सवाल खड़े करती है। हालांकि उनका मानना है कि मंदिर के सटीक समय का पता लगाने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।