• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राम मंदिर निर्माण की प्रगति देख अभिभूत हुए संत-महंत

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की गति को काफी तीव्र कर दिया गया है। मंदिर निर्माण की स्थिति को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आए दिन सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू कराते हैं। हर 3 महीने पर अयोध्या के वरिष्ठ साधु-संत भी मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू होते हैं। वहीं अयोध्या के वरिष्ठ साधु-संत, पीठाधीश्वर, धर्माचार्य सैकड़ों की संख्या में राम मंदिर परिसर पहुंचे जहां मंदिर निर्माण से अवगत हुए।

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू कराने के लिए राम मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी मठ मंदिरों के धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया था। इसी को लेकर अयोध्या मठ-मंदिरों के संत-महंतों ने परिसर पहुंच राम मंदिर निर्माण की प्रगति को देखा और उससे रूबरू भी हुए। इस दौरान संतों-महंतों ने मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर संतोष जताया है। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए पूर्व सांसद डॉ। रामविलास दास वेदांती ने कहा कि मंदिर निर्माण की प्रगति से मन आह्लादित हो गया। जगदगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण बहुत ही अद्भुत तरीके से हो रहा है, 60% से ज्यादा मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।