ऐतिहासिक घटना - ईस्ट इण्डिया कम्पनी को मिली चुनौती शासन हुआ समाप्त
भारतीय इतिहास में ईस्ट इण्डिया कम्पनी से रानी विक्टोरिया को सत्ता हस्तांतरण एक महत्वपूर्ण घटना थी। 02 अगस्त 1858 को ब्रिटेन में गर्वनमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पास किया गया, जिसमें भारत की सत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश सरकार को हस्तांतरित की गई थी। भारत में इसकी अधिकृत घोषणा 1 नवंबर 1858 को हुई थी। रानी विक्टोरिया को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था क्योंकि 1857 के स्वातंत्र्य समर ने ईस्ट इंडिया कंपनी की चूलें हिला दी थीं। सम्पूर्ण भारत में कम्पनी के विरुद्ध हुए विप्लव पर नियंत्रण पाने में अंग्रेजों के पसीने छूट गए थे। यह ऐसी जन क्रांति थी, जिसने केवल ईस्ट इंडिया कंपनी ही नहीं बल्कि ब्रिटिश राजशाही को भी हिला दिया था। देश 1857 के अमर क्रांतिकारियों को नमन करता है।