• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने चारभुजानाथ के किए दर्शन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राजसमंद, राजस्थान 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी चारभुजा गढबोर के अल्प प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर भगवान चारभुजानाथ के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. मोहन भागवत जी का आत्मीय स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें मंदिर की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

डॉ. मोहन भागवत जी ने मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपराओं एवं श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र के रूप में चारभुजानाथ धाम के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंदिर परिसर में उनका प्रवास सहज एवं आत्मीय रहा। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का वातावरण रहा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि सदियों से लगातार चली आ रही मंगलकारी परंपरा में मंदिर यानी समाज के संस्कारों का केंद्र है। इस परंपरा के निर्वहन हेतु आस्था व संस्कार का पाथेय पीढ़ी दर पीढ़ी लगातार मिलने के कारण समाज उत्तम प्रकार से चला आ रहा है।


दर्शन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात डॉ. मोहन भागवत जी ने मंदिर के पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल से संवाद किया। इस दौरान मंदिर से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। पुजारी एवं प्रतिनिधि मंडल ने प्रसाद भेंट कर मंगलकामना प्रेषित की।