• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए जुटाईं 5 हजार से ज्यादा किताबें

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

जब बच्चे ही दूसरे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आते हैं, तो यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बन जाता है। गाजियाबाद के गुरुकुल द् स्कूल के विद्यार्थियों ने भी ऐसा ही सराहनीय कार्य किया है।

विद्यालय में बुक बडी 2.0’ अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए पांच हजार से अधिक किताबें एकत्रित की गई हैं। यह अभियान अखिल भारतीय एनजीओ सहायता संपर्क के सहयोग से चलाया जा रहा है।

विद्यालय के इंटरेक्ट क्लब की अगुवाई में नर्सरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी पसंदीदा किताबों का दान कर शिक्षा बांटने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  गौरव बेदी ने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो हमें दूसरों की मदद करना सिखाए। उन्होंने बताया कि दान की गई हर पुस्तक किसी जरूरतमंद बच्चे के जीवन में नई उम्मीद और सीख लेकर आएगी। जल्द ही ये किताबें जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी।

यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि बच्चों में सेवा और सहयोग की भावना भी विकसित कर रही है। छोटी-सी मदद भी किसी के भविष्य को रोशन कर सकती है। शिक्षा बांटने से ज्ञान और खुशियां दोनों बढ़ती हैं।