• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अमेरिका में हिंदुत्व का रंग, सिएटल में गूंजा-गणपति बप्पा मोरया

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अमेरिका के सिएटल शहर में अमेरिकी भारतीय समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। यह उत्सव वर्ष 2019 से प्रति वर्ष मनाया जाता है। मुंबई में जैसे ‘लालबाग का राजा’ है वैसे ही सिएटल का भारतीय समुदाय अपने यहां के गणपति की स्थापना करते हैं और उन्हें ‘रेडमंड का राजा’ पुकारते हैं। अमेरिकी भारतीय समुदाय से बड़ी संख्या में लोग उत्सव में शामिल होते हैं।

विशेष बात यह है कि अमेरिका के ‘सिएटल के राजा’ गणपति की प्रतिमा मुंबई से ही बनकर गई थी। प्रतिमा 15 फुट लंबी थी और हजारों लोगों का आकषर्ण का केन्द्र भी। ‘रेडमंड के राजा’ के पास ही माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय ​था।

इस बार के कार्यक्रम में लगभग 20 हजार भारतीय अमेरिकी एकत्र हुए थे। रेडमंड में जहां गणपति विराजे थे उसे डाउनटाउन पार्क कहा जाता है जहां एक भव्य मंच तैयार किया गया। श्रद्धालुओं ने वहां आयोजित अनेक रंगारंग कार्यक्रमों में भी भाग लिया।