• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारत की शक्ति वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सबका कल्याण सोचने वाली है- दत्तात्रेय होसबाले

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

यूपी के सहारनपुर में मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले उपस्थित रहे, जहां उन्होंने कहा कि उभरती हुई भारत की शक्ति किसी को डराने या धमकाने की नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सबका कल्याण सोचने वाली है। जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ दत्तात्रेय होसबाले को संस्थान ने अपने सर्वोच्च सम्मान भारत स्वास्थ्य श्री से सम्मानित किया, जबकि वाणिज्य मंत्रालय में जापान प्लस के प्रमुख रहे केनिचिरो तोयोफुकू को अंतरराष्ट्रीय योग दूत सम्मान दिया गया। समारोह में सबसे मोक्षायतन संस्थान की 50 वर्ग की यात्रा, ऑडियो विजुअल के माध्यम से दिखाई गई।


सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने संबोधन में उभरती हुई भारतीय शक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि भारत की शक्ति किसी को डराने या धमकाने के लिए नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर सबका कल्याण सोचने वाली है। योग को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए उन्होंने योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण की सराहना की। सम्मान देने के लिए उन्होंने पद्मश्री भारत भूषण का आभार व्यक्त किया।

केनिचिरो तोयोफुकू ने भारत और जापान के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले योग यात्रा में आचार्य प्रतिष्ठा ने योग के रहस्यों को समझाया था। सुमित अवस्थी ने योग का आधा अधूरा सीखने से होने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद सभी मेहमानों ने संस्था की पत्रिका सिंहावलोकन का विमोचन किया। निदेशक अनुराग मणि, सुभाष चौधरी, धीरज सारस्वत ने अतिथियों को योग साहित्य भेंट की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, डॉ. अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।