• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

वेब सीरीज 'द सीकरी फाइल्स' का टीजर हुआ लांच

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी भारत की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, जो अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। इसी विरासत को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने के लिए एक वेब सीरीज बनाई गई है।
जी हां, आगरा में फतेहपुर सीकरी पर आधारित वेब सीरीज द सीकरी फाइल्स- अनरवेलिंग द मिस्टरीज ऑफ फतेहपुर सीकरीका टीजर रविवार को राणा सांगा की जयंती के अवसर पर यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। इस वेब सीरीज का उद्देश्य इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रोचक और नई जानकारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना है। इससे पहले ताजमहल की पृष्ठभूमि पर बनी द ताज स्टोरीमें परेश रावल जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक विशेषताओं को उजागर करने के लिए यह नई वेब सीरीज तैयार की जा रही है।

वेब सीरीज के निर्माता जया सिंह और निर्देशक लोकेंद्र सिंह सिसौदिया हैं, जबकि इसकी कहानी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने लिखी है। सीरीज से पहले लगभग 10 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की गई है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल एडिटिंग का कार्य चल रहा है। डॉक्यूमेंट्री में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल के पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. डी.वी. शर्मा, स्थानीय नागरिकों और विशेषज्ञों के विचार और जानकारी शामिल की जाएगी। इसके बाद लगभग 7 से 8 घंटे की विस्तृत वेब सीरीज दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

यह वेब सीरीज फतेहपुर सीकरी के इतिहास, संस्कृति और उससे जुड़े अहम बातों को एक नए और रोचक तरीके से सामने लाने का प्रयास है, जिससे दर्शकों को इस ऐतिहासिक धरोहर को और करीब से जानने का अवसर मिलेगा।