सुप्रसिद्ध गजल गायक श्री पंकज उधास के निधन का समाचार अत्यंत दुःखदायक है। हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। पंकज उधास ने अपनी सुरीली और मनमोहक आवाज से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। गजल सम्राट अब नहीं रहे। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हार्दिक संवेदना के साथ उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। ॐ शांतिः ॥
मोहन भागवत,
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले,
सरकार्यवाह,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
श्री पंकज उधास जी के निधन पर संघ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित
-
Share:
-
-
-



