• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी का जलालाबाद बना परशुराम पुरी, योगी सरकार का बड़ा निर्णय

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने का निर्णय लिया है।

जी हां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब यह कस्बा आधिकारिक रूप से परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस नाम परिवर्तन की शुरुआत मार्च 2018 में हुई थी। शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद ने वर्ष 8  2018 और 2023 में बोर्ड बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को पारित किया। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने अपनी संस्तुति के साथ प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा। राज्य सरकार ने इसे केंद्र सरकार के पास भेजा, जहां 20 अगस्त 2025 को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य कैबिनेट ने भी इसे अंतिम स्वीकृति दे दी है। जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मभूमि माना जाता है। यहां उनका एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है। कई पौराणिक ग्रंथों में इस स्थान का उल्लेख भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में मिलता है।