मुख्य समाचार

मातृ दिवस पर प्रेरणा भवन में भारत माता के चित्र का अनावरण

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मातृ दिवस पर प्रेरणा भवन में भारत माता के चित्र का अनावरण

10 मई 2026 नोएडा, उत्तर प्रदेश

मातृ दिवस के शुभ अवसर पर मातृ शक्ति द्वारा प्रेरणा भवन में भारत माता के चित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा विचार पत्रिका और केशव संवाद पत्रिका की सम्पादकीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सहित प्रेरणा शोध संस्थान के सदस्य भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा राष्ट्रभाव और मातृत्व की भावना को लेकर विचार व्यक्त किए गए। संस्थान की ओर से बताया गया कि समाज में राष्ट्रभक्ति और मातृ शक्ति के सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से संस्थान के प्रवेश द्वार के सामने भारत माता का 5 x 3 फुट आकार का चित्र स्थापित किया गया है।