• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

उत्तराखण्ड : अब छात्रों को रामायण से महाभारत तक के पात्रों के विषय में दी जाएगी जानकारी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के वर्ष 2023- 2024 से लागू की गई नई शिक्षा नीति के दौरान अभी तक विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाले इतिहास को हटाकर नए सिरे से भारतीय संस्कृति के अनुरूप जोड़े गए इतिहास को किताबों में शामिल करते हुए लागू कर दिया है। इसमें कक्षा पहली से लेकर इंटर की किताबों में काफी परिवर्तन किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड में इन किताबों में दूसरी कक्षा में महाभारत काल से लेकर रामायण में उल्लेखित भगवान श्री राम के साथ ऋषि-मुनियों, के अतिरिक्त महाभारत के पात्रों के जीवन और भारत के सभी धार्मिक स्थलों, तीर्थ स्थलों, पर्वतों पर आधारित राम जन्म से लेकर लंका दहन तक के सभी पात्रों की भूमिका को भी पढ़ाया जाएगा। इसी के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि उत्तराखंड के बच्चे अब मुगलकलीन इतिहास को नहीं पढ़ेंगे, यहां सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी का पैटर्न लागू किए जाने से शिक्षक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।