• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मेरठ में आयुर्वेद और नई रिसर्च पर आधारित कार्यशाला का आयोजन, तीन सौ से अधिक आयुर्वेदाचार्य सहित उपराष्ट्रपति धनकड़ और सीएम योगी भी हुए सम्मिलित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर के 300 से अधिक आयुर्वेदाचार्य और 1200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनॉगरेशन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी पहुंचे।

सीएम योगी ने कहा आयुर्वेद की शिक्षा यानी 'डिग्री एक काम अनेक'।  आज आयुर्वेद डॉक्टर्स के लिए सरकारी नौकरी है। वो चाहे तो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल सकता है। योगी ने इस दौरान कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अब दुनिया में छाने की स्थिति में है। योगी ने मंच से देश के नामचीन वैद्यों का भी नाम लिया। मेरठ के हकीम सैफुद्दीन का भी जिक्र किया।

आयुष मंत्रालय द्वारा देशभर में आयुर्वेद के प्रचार के लिए आयुर्वेद पर्व मनाया जा रहा है। आयुर्वेद पर्व देश के 5 शहरों में होता है। 3 अब तक हो चुके हैं। चौथा मेरठ में हो शुरू हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक आयुर्वेद पर्व मनाया जा रहा है। इस तीन दिन के महासम्मेलन में वैज्ञानिक गोष्ठियों में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देंगे।