• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

दीपावली से पहले दिव्य रोशनी से जगमगाया राम मंदिर

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

दीपावली के पावन पर्व को लेकर अयोध्या में उत्साह और भक्ति का माहौल है। भगवान श्रीराम की नगरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। जगमगाती रोशनी में मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की आकर्षक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मंदिर आधुनिक रोशनी से सजा नजर आ रहा है। मंदिर की सुंदरता और दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है।


बता दें, दीपावली के स्वागत के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की स्थापत्य कला और भव्यता और भी आकर्षक दिखाई दे रही है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से दीपावली के अवसर पर दीप जलाकर भक्ति और आस्था के इस पर्व में शामिल होने की अपील की है। दीपावली का अयोध्या से विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है। रामायण की मान्यता के अनुसार, 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था।


इसी परंपरा की याद में दीप जलाए जाते हैं। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। दीपावली के अवसर पर अयोध्या का राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर की जगमगाती रोशनी भगवान श्रीराम के स्वागत और उत्सव की भावना को दर्शाती है। रोशनी से सजा राम मंदिर अयोध्या की धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और दीपावली की खुशियों का सुंदर प्रतीक बन रहा है।