हल्दीघाटी युद्ध – फड़ पेंटिंग में उकेरा मेवाड़ का शौर्य
उदयपुर, चित्तौड़।
विश्व प्रसिद्ध शाहपुरा शैली के फड़ कलाकार विवेक जोशी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर हल्दीघाटी युद्ध पर शाहपुरा शैली की फड़ पेंटिंग बनाई।
पेंटिंग में हल्दीघाटी युद्ध के घटनाक्रमों को उकेरा है – मानसिंह द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को वार्ता के लिए बुलाना, जिसमें महाराणा प्रताप स्वयं नहीं गए और अमर सिंह को भेजा। जब इसे मानसिंह ने अपना अपमान समझा कि महाराणा नहीं आए तो प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब हल्दीघाटी युद्ध में ही मिलेंगे। महाराणा प्रताप और सामने मानसिंह, दोनों अपनी सेना के साथ युद्ध कर रहे हैं। महाराणा प्रताप द्वारा मानसिंह को भाले से मारने लगे, मगर वो नीचे बैठ गए। मानसिंह के हाथी, जिसकी सुंड में तलवार लगी रहती है, वह चेतक के पैर से लगने पर घायल हो जाता है। फिर चेतक पानी का दर्रा पार करता है।
5 गुना 12 फीट की फड़ पेंटिंग में संपूर्ण हल्दीघाटी को बनाया गया है। मौलिकता से 7 शताब्दी से कार्य कर रहा यह परिवार शाहपुरा शैली फड़ की भारत ही नहीं, अपितु विदेशों में भी कई जगहों पर प्रदर्शनी लगा चुका है।
Subscribe our newsletter to get the best stories into your inbox!
🍪
We value your privacy
We use cookies to improve your browsing experience, understand website
traffic, and provide relevant content. You can accept all cookies,
reject optional cookies, or manage your preferences.