यह हैंडपेंटेड कलेक्शन बदल देंगे आपके घर की सजावट
देहरादून: एक समय था जब मिट्टी के बर्तनों का अधिक इस्तेमाल होता था, लेकिन समय के साथ नए क्रॉकरी आइटम्स के कारं इनका चलन घट गया. हालांकि, अब भी कुछ लोग मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं, और उन्हीं में से एक नाम है देहरादून की अनुजा, जो महिलाओं के साथ मिलकर मिट्टी के बर्तनों पर खूबसूरत पेंटिंग्स करती हैं, जो न केवल आपके किचन की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि आपके लॉन और बालकनी की सुंदरता बड़ा देते हैं.



