शिव की नगरी काशी 22 जनवरी को अयोध्या की रामज्योति से जगमगाएगी और यह ज्योति गंगा जमुनी तहजीब की नजीर भी बनेगी। रामज्योति की लौ सिर्फ हिंदू घरों में ही नहीं, बल्कि काशी के मुस्लिम घरों में भी रोशन होगी।
राममंदिर से राम ज्योति को लाने का जिम्मा श्रीराम की भक्त डॉ. नाजनीन अंसारी व डॉ. नजमा परवीन उठाएंगी। रामज्योति के साथ मिट्टी और सरयू का पवित्र जल भी लाएंगी। मुस्लिम महिला मंच की नेशनल सदर डॉ. नाजनीन अंसारी व भारतीय आवाम पार्टी की नेशनल सदर डॉ. नजमा परवीन राम ज्योति के लिए शनिवार को अयोध्या रवाना हो रही हैं।
प्राण प्रतिष्ठा पर काशी में अनोखी पहल, मुस्लिम महिलाएं अयोध्या से लाएंगी राम ज्योति, हर घर होगा रोशन
-
Share:
-
-
-



