• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों में जुटे स्वयंसेवक

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

जालंधर, पंजाब

बाढ़ ने 1000 से अधिक गांवों को चपेट में लिया, प्रभावितों की सहायता में जुटे स्वयंसेवक

पंजाब के जालंधर शहर में बाढ़ ने एक हजार से अधिक गांवों को चपेट में लिया है। प्रभावितों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आगे आए हैं। स्वयंसेवक समाज के सहयोग से राहत और सेवा कार्य में जुट गए हैं। स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ सेवाकार्य भी शुरू कर दिया है। पंजाब प्रांत संघचालक स. इकबाल सिंह ने बताया कि गुरदासपुर में स्वयंसेवकों ने कई ट्रालियों में सामान जैसे दूध, चीनी, घरेलू राशन, पीने का पानी व दवाईयां आदि 10 गांवों में पीडि़तों तक पहुंचाया है। इस क्षेत्र में ऐसे गांवों में भी राहत सामग्री पहुंचाई है, जहां अभी तक कोई पहुंचा नहीं है। यहां स्वयंसेवक प्रशासन के साथ सहभाग कर रहे हैं। इसी तरह कपूरथला जिले में स्वयंसेवक पूरी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को घरेलू सामान, ऑडोमॉस, मोमबत्तियां-माचिस, दवाईयां, ओआरएस व अन्य सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। मुकेरियां में स्वयंसेवकों ने भंगाला खण्ड के गांव हलेड, कोलिया, सिम्बली, मेहताबपुर में बाढ़ पीडि़तों की सहायता की। मेहताबपुर के आसपास कई-कई फीट पानी भर गया था। पानी उतरने के बाद इलाके की साफ सफाई, स्वच्छता, लोगों की सहायता करने का काम स्वयंसेकों ने किया। स. इकबाल सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त भी जिन-जिन स्थानों पर बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, स्वयंसेवकों को समाज व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर काम करने, उनका यथासम्भव सहयोग करने को कहा गया है।