• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी के बाद उत्तराखण्ड में भी ‘गोदान’ फिल्म हुई टैक्स फ्री

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

देहरादून, उत्तराखण्ड

 भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान रहा है। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा भी है। इसी सोच को दर्शाती फिल्म गोदान जिसे लेकर सरकारों ने भी सकारात्मक कदम उठाए हैं। बता दें उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता बढ़ाती हैं, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था का मजबूत आधार भी है। राज्य सरकार गोवंश संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। निराश्रित और बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए गोसदनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों और गोपालकों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि उनकी आय बढ़े और गांव मजबूत हों। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आगे भी सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रचनात्मक कार्यों को पूरा समर्थन देती रहेगी।

यूपी में भी टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म गोसंरक्षण और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगी।