बहराइच, उत्तर प्रदेश
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत नगर के किसान डिग्री कॉलेज परिसर में मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी ने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा 2019 में प्रारंभ हुआ था, इस यात्रा के माध्यम से सीमावर्ती सुदूर क्षेत्रों में आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इन स्वास्थ्य कैंपों में 80 मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक छात्र भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि मैं उसका पुजारी हूं जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य रहते हैं। नर सेवा नारायण सेवा है।
प्रांत प्रचारक जी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र में अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी एकत्र कर लोगों को जागरूक करना है। सेवा यात्रा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के मन में सेवा का भाव उत्पन्न हो, यही इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्देश्य है। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा को संपादित करने में हजारों कार्यकर्ता अपना समय लगाते हैं, तब यह यात्रा व्यवस्थित रूप से पूर्ण हो पाती है।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह संघ की अद्भुत दृष्टि है कि बड़े-बड़े मेडिकल कॉलेज छात्र सुदूर सीमावर्ती गांव में जाकर चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवा है। इसी मिशनरी सेवा के माध्यम से लोग धर्मांतरण का कार्य करते थे, किंतु गुरु गोरखनाथ सेवा यात्रा का उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज बहराइच के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने किया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बृजेश शुक्ला डॉक्टर पुष्पेंश मिश्रा ने किया। जिला अध्यक्ष डॉ. सारिका साहू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एनएममो अध्यक्ष डॉ विजय कुमार, आरएमएल के सीएमएस डाॅ विक्रम सिंह, निदेशक लोहिया संस्थान लखनऊ प्रोफेसर सी एम सिंह, सीएमओ डॉ संजय कुमार, निर्देशक जेएसवी हुंडई जतिन वर्मा, प्राचार्य महाराजा सुहेलदेव मेडिकल डॉ संजय खत्री, वाइस चेयरमैन सरदार पटेल डेंटल कॉलेज लखनऊ श्लोक सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ सारिका साहू ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर आए अतिथियों एवं मरीज के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
इस स्वास्थ्य शिविर में केजीएमयू , आरएमएल, एसजीपीजीआई, महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके तिवारी, डॉ संगीता मौर्य, डॉ पूजा जायसवाल , डॉ महेश अग्रवाल, डॉ मोहित अग्रवाल, डॉ के के वर्मा , डॉ रामराज यादव, डॉ. त्रिलोकी विश्वकर्मा ने डॉ सानिध्य सिंह, डॉ नितिन मिश्रा, डॉ शिवम शुक्ला, डॉ अजय कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ राहुल विश्वकर्मा, वसुदेश, डॉ सत्यम श्रीवास्तव, डॉ वैष्णवी, डॉ श्रेया राज भी मरीजों का उपचार किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक राज किशोर जी, संयोजक धर्मेंद्र सिंह, रमेश पाठक, सह विभाग संचालक कृष्णानंद, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, जिला प्रचारक अजय, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. दिव्येश बरनवाल, डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर दत्त त्रिपाठी, डॉ. उपेंद्र वर्मा, डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. पूजा, डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. सैफली गुप्ता, डॉ. राम कुमार, विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी पदम सेन चौधरी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, जिला प्रचार प्रमुख विपिन आदि उपस्थित रहे।



