• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विद्या भारती के 12 हजार स्कूलों में पढ़ रहे हैं 40 हजार मुस्लिम बच्चे

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विद्या भारती के देशभर में संचालित लगभग 12 हजार स्कूलों में 34 लाख से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इनमें 40 हजार से भी अधिक मुस्लिम बच्चे हैं, जो अन्य बच्चों की ही तरह वंदे मातरम का गान भी करते हैं।विद्या भारती के स्कूलों जैसी संस्कार की शिक्षा कहीं नहीं मिलती। यही वजह है कि हम अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़ने भेजते हैं। हमारे बच्चे यहां सिलेबस की पढ़ाई के साथ-साथ विनम्रता, बड़ों का आदर, आज्ञाकारिता, अच्छे नागरिक के गुण और राष्ट्रप्रेम का भी पाठ पढ़ रहे हैं। अपने देश की संस्कृति और संस्कार से भी वह अवगत हो रहे हैं। यहां पढ़ रहे मुस्लिम बच्चों का भी मानना है कि यहां का वातावरण अच्छा है।