सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में
वैज्ञानिक तरीके से मौन पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण
कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका मकसद
युवकों और युवतियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। यह 45 दिवसीय प्रशिक्षण 01 फरवरी से 15 मार्च तक उद्यान
विभाग के अंतर्गत औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा
है।
बता दें यह प्रशिक्षण कंपनी गार्डन स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के लिए किसी विशेष दस्तावेज की जरूरत नहीं है, लेकिन अभ्यर्थी का कम से कम कक्षा 8 पास होना जरूरी है। इससे प्रशिक्षण के बाद सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोन की सुविधा मिल सकेगी। प्रशिक्षण के लिए केवल 10 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करनी होगी। इस प्रशिक्षण में 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकते हैं।
आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में केंद्र के मौन पालन अनुभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन के माध्यम से भी आवेदन पत्र लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मौन पालन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9411459727 पर संपर्क किया जा सकता है। सहारनपुर में समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाया जा सके और वे अपने काम के जरिए देश की तरक्की में योगदान दे सकें।



