• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

वृंदावन में स्पेन से 6 सदस्यों ने समझी भारतीय संस्कृति और शिक्षा पद्धति

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 स्पेन देश से 16 लोगों का एक समूह भारतीय स्कूल पद्धति एवं भारतीय संस्कृति को जानने समझने के लिए मथुरा के वृंदावन में स्थित संदीपनी मुनि स्कूल पहुंचा। धर्मा फाउंडेशन के नेतृत्व में  वृदावन पहुंचे इस दल के सदस्यों ने स्कूल के स्टाफ और बच्चों से बात की और उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की।

वृंदावन में सांदीपनि मुनि स्कूल आकर उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं भारतीय संस्कृति के बारे में काफी कुछ जाना और समझा। स्कूल द्वारा इनके सम्मान हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत लोक नृत्य, क्लासिकल, डांस एवं जूडो कराटे, योगा आदि का प्रदर्शन किया गया। जिससे विदेश से आए हुए अतिथि काफी प्रभावित हुए।

धर्मा फाउंडेशन के रामानुजा दास ने जानकारी देते हुए बताया की भारत एवं भारतीय संस्कृति से उन्हें अपार प्यार है और वह अपने देश वासियों से भारतीय संस्कृति का परिचय कराना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से इस बार वह 16 लोगों का एक ग्रुप भारतीय दर्शन एवं संस्कृति से रुबरू कराने के लिए भारत भ्रमण पर लाए हैं। जिसमें एक पड़ाव वृंदावन भी है।