• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अलीगढ़ का आलू विदेशों में हिट!

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की पहचान अब सिर्फ ताले नहीं, बल्कि ‘गोल्डन आलू’ भी बन रहा है!  बहरीन, गुयाना, ईरान, दुबई और ओमान जैसे देशों के लोगों को अलीगढ़ का आलू खूब भा रहा है! यहाँ की मिट्टी में पैदा हुआ यह स्वाद अब विदेशों की थालियों तक पहुँच चुका है।  हाल ही में 29 टन आलू को कंटेनर के जरिए बहरीन भेजा गया है। ये आलू कुफरी सूर्या, ट्राइसोना और सनटाना जैसी उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के हैं, जो स्वाद और ताजगी दोनों में बेहतरीन माने जाते हैं। उप कृषि निदेशक उद्यान बलजीत सिंह का कहना है कि विदेशों में भेजे जाने वाले आलू का आकार बड़ा होता है। जिसका वजन लगभग 250 ग्राम होता है। मतलब एक क्विंटल में इस किस्म के मात्र 25 किलो आलू ही निर्यात योग्य निकल पाते हैं। निर्यात करने के लिए ऐसी किस्मों के आलू की छंटाई करके बोरों में पैक किया जाता है।  अलीगढ़ का ये विशेष किस्म का आलू फिलहाल 9 देशों में निर्यात किया जा रहा है। किसानों की माने तो पिछले दो सालों में विदेशों में अलीगढ़ के आलू की लगातार डिमांड बढ़ी है। यह सफलता दिखाती है कि अलीगढ़ का कृषि क्षेत्र अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मेहनती किसानों की लगन और मिट्टी की खुशबू अब सीमाएं पार कर जहां पूरी दुनिया में ‘मेड इन अलीगढ़’ आलू का स्वाद फैला रही है। वहीं किसानों की आय दिन दोगुनी की गति से बढ़ रही है। जिससे अन्नदाता बहुत खुश हैं।