• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शाखा के माध्यम से महिलाओं का सर्वांगीण विकास होता है,सेविका समिति का प्रबोध वर्ग

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मई को जयपुर स्थित प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर के प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध वर्ग आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। शाखा के माध्यम से महिलाओं का सर्वांगीण विकास होता है और वे समाज में तेजस्वी भूमिका निभाने के लिए तैयार होती हैं। महिलाएं समाज की प्रमुख धुरी हैं, जिनकी विभिन्न भूमिकाओं से समाज संचालित होता है। मंदिर समिति ने शांताक्का का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा, प्रबोध वर्ग की वर्गाधिकारी नर्बदा इंदौरिया व वर्ग कार्यवाहिका संगीता जांगीड़, क्षेत्र व प्रांत कार्यकारिणी की कार्यकर्ताओं सहित 100 से अधिक सेविकाएं व अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।