• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राजनीति से ऊपर उठकर भाईचारे की मिसाल

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

राजनीतिक स्वार्थ के कारण खतरनाक मंसूबा रखने वाले कुछ लोग समाज में विद्वेष उत्पन्न करते रहते हैं। जिससे भाईचारा, बंटवारे में बदल जाता है और प्रेम दुश्मनी में। लेकिन बागपत जिले के छपरौली के टांडा गांव में सद्भाव और प्रेम की एक मिसाल देखने को मिली। जहां गांव के हिन्दुओं ने आगे बढ़कर एक मुस्लिम परिवार को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया।

बता दें कि गांव के पूर्व प्रधान हाजी शकील का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। इसी क्रम में उनकी रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधान के बड़े बेटे ग्राम प्रधान नवाजिश खान को पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान क्षेत्र के हिंदू समाज के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोग भी मौजूद रहे। गांव वालों ने कहा कि पूर्व प्रधान हाजी शकील का परिवार लंबे समय से गांव के लोगों की सेवा करता आ रहा है और सुख दुख में भागीदार रहा है। क्योंकि उनका परिवार कई दशकों से पंचायती राज के विभिन्न पदों पर रहा है। उनके दादा भी मुखिया रहे हैं। उसके बाद की पीढ़ी भी प्रधान रही है। वर्तमान में उनके बेटे नवाजिश खान ग्राम प्रधान हैं।

आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि छपरौली ब्लॉक में शकील के परिवार ने गांव में भाईचारे के साथ धर्म, जाति की राजनीति से ऊपर उठकर आपसी समन्वय के लिए काम किया है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधान हाजी शकील को श्रद्धांजलि भी दी।