• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आगरा में 17 सड़कों के नाम बदलने को मिली मंजूरी

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में छावनी बोर्ड ने एक अहम निर्णय लेते हुए 17 सड़कों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इन सड़कों के पुराने अंग्रेजी और मुगलकालीन नामों की जगह भारतीय नाम रखे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक जीएस धर्मेश और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नाम परिवर्तन के साथ-साथ कई विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। छावनी परिषद के लिए नए वाहन खरीदने का भी निर्णय लिया गया है। इसमें मल्टी पर्पज वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा शामिल होंगे।

इसके अलावा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसमें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालयों का निर्माण और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शामिल हैं। पुराने और जर्जर शौचालयों को हटाकर नए शौचालय बनाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


 इन मार्गों के नाम बदलने का प्रस्ताव

  • टक्कर रोड- शस्त्र मार्ग
  • स्कॉट रोड - मेजर सुधीर वालिया रोड
  • ओक्टोरलोनी रोड - ग्रैंड परेड रोड
  • चमरपुरा रोड - डॉ. भीमराव आंबेडकर रोड
  • चुमरपुरा मोहल्ला - नई बस्ती
  • मेटकाल्फ रोड - फील्ड मार्शल करिअप्पा रोड
  • मुनरॉय रोड - नरसिम्हा मार्ग
  • डस्टरविल रोड - महावीर वाल्मीकि मार्ग
  • औलिया रोड - छत्रपति शिवाजी मार्ग
  • हेस्टिंग रोड - अर्जुन मार्ग
  • ड्रमंड रोड - सूर्य पथ
  • मैन्सफिल रोड - गोपीचंद शिवहरे रोड
  • सिविल रोड - मेजर ए.के. कनल रोड
  • विटवर्थ रोड - कर्ण मार्ग
  • आर्मस्ट्रॉन्ग स्ट्रीट - न्याय मार्ग
  • लॉरेंस रोड - शौर्य पथ
  • बूचरी रोड - ब्रिगेडियर पीके घोष मार्ग