• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

29 मई को साध्वी ऋतंभरा करेंगी दुर्गा मंदिर पर ध्वजारोहण

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में पूरक मंदिरों के शिखरों पर धर्म ध्वजा चढ़ाने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। ट्रस्ट इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। परकोटे के उत्तर-पश्चिम दिशा में बने मां दुर्गा मंदिर पर 29 मई को ध्वजारोहण होगा। यह कार्यक्रम साध्वी ऋतंभरा और उनके संगठन दुर्गा वाहिनी की महिला पदाधिकारी करेंगी।

परकोटे के बाहर और राम मंदिर के पीछे बने शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हाथों कराया जाएगा, लेकिन इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। राम मंदिर के साथ पंचायतन पद्धति के अनुसार परकोटे में छह और बाहर एक पूरक मंदिर बनाया गया है। पहले मां अन्नपूर्णा मंदिर पर 31 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया था। इसके बाद 26 मार्च को सूर्य मंदिर, 2 अप्रैल को हनुमान मंदिर और 11 अप्रैल को गणेश मंदिर पर ध्वजारोहण हो चुका है।

अब मां दुर्गा मंदिर और शेषावतार मंदिर ही शेष रह जाएंगे। मां दुर्गा मंदिर के लिए 29 मई की तिथि तय हो गई है, जबकि शेषावतार मंदिर के लिए कार्यक्रम जल्द तय होने की संभावना है।