• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अयोध्या में हुआ भव्य अक्षत पूजन श्रीराम जन्मभूमि से पाँच लाख गाँवों के लिए भेजे गए पूजित अक्षत

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दरबार सजकर तैयार हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही है। यह सब देखकर प्रभु श्रीराम मन्दिर के लिए पाँच सौ वर्षों से संघर्ष कर रहे देश के करोड़ों हिन्दूओं का उत्साह अपने चरम पर है। इसी क्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने नव निर्माण मन्दिर में श्री रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सौ क्वींटल अक्षत का पूजन किया गया। राम मन्दिर में पूजित इस अक्षत को 108 पीतल के कलश में भरकर देश के 45 प्रांतों से अयोध्या पहुंचे सौ से अधिक विश्व हिन्दू परिषद् के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। अब ये स्वयंसेवक देश के पाँच लाख मन्दिर-परिवारों के 62 करोड़ प्रभु श्रीराम के भक्तों तक इन पूजित अक्षतों को वितरित कर उन्हें राम लला के दर्शन के लिए आमंत्रित करेंगे।

इसके लिए राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में 2 करोड़ से अधिक पर्चे भी छपवाए गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता राम लला के अक्षत के साथ ही देश के हर घर में यह पर्चा भेजेंगे। आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को मन्दिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।