• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सरकारी योजनाओं पर विश्वास: ब्लॉक प्रमुख की प्रेरणादायक शुरुआत

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा, उत्तर प्रदेश

आगरा के खंदौली से एक प्रेरणादायक और सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। जी हां खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री वामिका का पंजीकरण अपने पैतृक गांव पैसई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर समाज के सामने विश्वास और समानता का संदेश दिया है। उनका यह कदम दर्शाता है कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा जताते हैं, तो आम नागरिकों का विश्वास भी और मजबूत होता है।

आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हुआ है। सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय अब बेहतर सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ें और इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।

ब्लॉक प्रमुख का यह निर्णय न केवल जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि यह बदलते उत्तर प्रदेश की उस सकारात्मक तस्वीर को भी प्रस्तुत करता है, जहां जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर सरकारी योजनाओं को मजबूत बनाने में सहभागी बन रहे हैं।