• अनुवाद करें: |
इतिहास

भगवान श्रीराम मंदिर भूमि पूजन दिवस की शुभकामनाएं

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

5 अगस्त 2020
भगवान श्रीराम मंदिर भूमि पूजन श्री राम जय राम जय जय राम
भूमि पूजन दिवस की शुभकामनाएं

आज का दिन भारत के स्वत्व और भारतीय अस्मिता के गौरव का दिवस है। 500 वर्षों से हिन्दू समाज अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संघर्षरत था। एक लम्बे सांस्कृतिक जागरण एवं दीर्घकालीन न्यायिक संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में मंदिर निर्माण का मार्ग प्राप्त हुआ। आज अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है किन्तु 5 अगस्त का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि किस प्रकार से सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने धैर्य और प्रतीक्षा का अनुपालन करते हुए लम्बे समय तक न केवल अपने अस्मिता के प्रतीक श्री राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया अपितु अपने लक्ष्य को प्राप्त भी किया। यह सम्पूर्ण हिन्दू समाज की श्रद्धा, निष्ठा, त्याग, बलिदानों का प्रतीक है।