• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के स्कूलों में वन्दे मातरम् गाना अनिवार्य

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

इस वर्ष राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं, और पूरे देश में इसे विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में वन्दे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाएगा।  बता दें यह घोषणा उन्होंने गोरखपुर में आयोजित एकता पदयात्रा के दौरान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी मजहब या व्यक्तिगत विचार राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि वन्दे मातरम् वह गीत है, जिसने आजादी के आंदोलन में देशवासियों की सोई हुई चेतना को जगाया था, लेकिन आज अफसोस की बात है कि कुछ लोग इसी गीत का विरोध कर रहे हैं। 

राष्ट्र से बढ़कर कोई मजहब नहीं - सीएम योगी

सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी आस्था या मजहब को राष्ट्र से ऊपर रखता है, उसे समाज के हित में एक किनारे कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग आज भी अपने निजी मत और धर्म को देशभक्ति से ऊपर मानते हैं, जो गलत है। साथ ही इस घोषणा के साथ सीएम योगी ने संदेश दिया कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और एकता का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय को गर्व के साथ गाना चाहिए।